iPhone 17 Pro – आखिर इतना हाइप क्यों? हर साल जब नया iPhone आता है तो सोशल मीडिया से लेकर टेक यूट्यूब तक सब जगह बस उसी की चर्चा होती है। लेकिन इस बार Apple ने iPhone 17 Pro के साथ सच में कुछ अलग किया है। ये सिर्फ़ एक फोन नहीं, बल्कि टेक्नोलॉजी की अगली छलांग जैसा लगता है। चलिए इसे डिटेल में और आसान भाषा में समझते हैं। डिज़ाइन – पहली नज़र में दिल जीत लेगा Apple ने इस बार iPhone 17 Pro को नया लुक दिया है। अब पीछे का कैमरा सिर्फ़ एक कोने में नहीं बल्कि एक छोटे से कैमरा प्लेटौ पर बैठता है। इसका फायदा ये हुआ कि फोन के अंदर ज्यादा जगह मिली और बैटरी भी बड़ी रखी गई। फोन का बॉडी इस बार फोर्ज्ड एल्यूमिनियम से बना है। पहले वाले टाइटेनियम जितना प्रीमियम तो है ही, लेकिन अब और मज़बूत और हल्का भी लगता है। हाथ में पकड़ो तो ठोस एहसास देता है। रंगों की बात करें तो इस बार Apple ने तीन शेड्स दिए हैं – Deep Blue, Cosmic Orange और Silver । खासकर ब्लू कलर देखने वाले की नज़र वहीं रोक देता है। हाँ, मोटाई थोड़ी बढ़ गई है (लगभग 8.7 mm), लेकिन इसका कारण बैटरी और कूलिंग सिस्टम है। ज़्यादा मोटा होने के...